उत्तर प्रदेश: निकाय चुनावों के सफल समापन के बाद अब परिणामों का इंतज़ार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
उत्तर प्रदेश: निकाय चुनावों के सफल समापन के बाद अब परिणामों का इंतज़ार

इस चरण में पांच नगर निगमों सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद, झांसी के अलावा 76 नगर पालिका तथा 152 नगर पंचायत में वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही कुल 233 निकायों के 4,299 वार्डों के लिये मतदान हो रहा है।

तीसरे तथा अंतिम चरण में बागपत, सहारनपुर और बुलंदशहर में एक-दो स्थानों पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामे को छोड़ तीनों जिलों में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में फर्जी वोट डालने को लेकर कुछ देर हंगामा हुआ।

इस चरण में सहारनपुर और फिरोजाबाद में पहली बार नगर निगम के लिये चुनाव हो रहा है। झांसी के महापौर पद के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य के प्रत्याशी बनने से वहां चुनाव दिलचस्प हो गया है। तीनों चरणों में चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद आगामी एक दिसम्बर को मतगणना होगी। उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन सभी परिणाम मिल जायेंगे।

इस चरण में भी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने चुनाव प्रचार के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रचार अभियान की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संभाल रखी थी। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय चुनाव प्रचार में जुटे थे।

इस बीच सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव में रूपये बांटने के आरोप में पुलिस ने अध्यक्ष पद के दावेदार कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कर्णवाल अध्यक्ष पद के लिये चुनाव मैदान में हैं। कल उन्हें मतदाताओं को नोट बांटने के आरोप में पुलिस बेहट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 37 हजार रूपये बरामद किये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share it