गुजरात में लगातार तीन दशक की जीत असाधारण, अभूतपूर्व : मोदी
गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


X
गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को 'असाधारण' एवं 'अभूतपूर्व' बताते हुए आज कहा कि वर्ष 1989 से लगातार 12 चुनाव में विकास के मुद्दे पर भाजपा की जीत एक ऐतिहासिक सच्चाई है और गुजरात की जनता ने इस पर मुहर लगायी है।
श्री मोदी ने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात का चुनाव भाजपा के इतिहास में अभूतपूर्व है। आज के वातावरण में कोई सरकार पांच साल बाद दोबारा चुनी जाये तो उसे बहुत बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है और बड़े-बड़े संपादकीय अखबारों में लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में 1989 के बाद से भाजपा ने 12 चुनाव लड़े हैं। वर्ष 1990 में गठबंधन में 90 सीटों पर लड़कर 67 सीटें जीते और गठबंधन की सरकार में शामिल हुए। इसके बाद 1995, 1998, 2002, 2007, 2012 और अब 2017 में जीत हासिल की। इस बीच हर लोकसभा चुनाव में भी जीते।
Tags: #gujarat election#narendra modi#Modi on gujarat#मोदी#नरेंद्र मोदी#गुजरात चुनाव#बीजेपी#BJP won Gujarat