हिमाचल कांग्रेस के हाथ से फिसला,भाजपा को दो तिहाई बहुमत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हिमाचल कांग्रेस के हाथ से फिसला,भाजपा को दो तिहाई बहुमत

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के हाथ से फिसलता नजर आ रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव
में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है। अब तक आये तीन नतीजों में दो भाजपा और एक कांग्रेस की झोली में गया है जबकि भाजपा 41 तथा कांग्रेस 21 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेन्द्र राणा से 2766 मतों से पीछे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की से भाजपा के रतनपाल सिंह से 4996 मतों से आगे हैं।
पावंटा साहिब से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार सुखराम कांग्रेस किरणेश जंग से 10254 मतों की बढ़त बनाये हुए हैं। मंडी से श्री सुखराम के पुत्र एवं भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा कांग्रेस के चम्पाठाकुर से 8500 मतों से आगे हैं।
अब तक घोषित तीन परिणामों में भाजपा के किशोरी लाल ने कांग्रेस के पारस राम को 5983 मतों से पराजित किया। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी है। कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने भाजपा के विजय ज्योति को 9397 मतों से पराजित किया। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी।
शिमला सीट से भाजपा के भारद्वाज ने निर्दलीय हरीश जनार्था को 1903 मतों से पराजित कर अपनी सीट बरकरार रखी।

Share it