UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी होने की उम्मीद

UPSC Prelims Results 2021 पर अपडेट : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा शुक्रवार 29 अक्टूबर को upsc.gov.in पर ऑनलाइन की जा सकती है।

UPSC के पिछले वर्षों के रिकार्ड के अनुसार, यूपीएससी द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने के लगभग 20 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम जारी किए जाते हैं। अतः उम्मीद की जा सकती है कि इस सप्ताह में ही परिणाम जारी किया जा सकता है।

वैसे तो इस साल, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पहले 27 जून को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण देश भर में covid -19 मामलों में वृद्धि को देखते देते हुए सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा को 10 अक्टूबर 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। 10 अक्टूबर को भी सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी।

देश के 71 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर 10 अक्टूबर 2021 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 संपन्न हुई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट की पीडीएफ (PDF) कॉपी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के होम पेज़ पर 'What's New' सेक्शन में अपलोड की जाएगी।

सभी सफल उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर इसी पीडीएफ में दिखाई देंगे, जिसे यूपीएससी द्वारा वेबसाइट के 'What's New' सेक्शन पर अपलोड किया जाएगा। जिस उम्मीदवार को सूची में अपना नाम नहीं मिलता है, तो वह यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 देने के योग्य नहीं होगा।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के वो सभी सफल उम्मीदवार जिनका नाम पीडीएफ लिस्ट में मिल जाए, उन उम्मीदवारों को अपना यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र (Admit Card) UPSC की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से डाउनलोड करना होगा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के लिए Admit Card (प्रवेश पत्र) लगभग दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा 2021 परीक्षा परिणाम लिंक

UPSC IAS प्रारंभिक परीक्षा की जाँच करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे जोड़े गए हैं। हमारे पाठकों के लिए एक उचित गाइड भी जोड़ा गया है ताकि वे घोषणा के बाद आसानी से परिणामों की जांच कर सकें।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in खोलें।

2. फिर होमपेज पर 'What's New' पर क्लिक करें।

3. आपको एक नए नोटिफिकेशन पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

4. वहां आप एक शीर्षक देख सकते हैं: "Preliminary Result" Combined Civil Services।

5. उसी लिंक पर क्लिक करें और यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।

6. मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता की स्थिति के लिए अपना रोल नंबर देखें।

7. आधिकारिक वेबसाइट लिंक - Click Here

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में लगभग 10 लाख उम्मीदवारों ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों की कुल 712 रिक्तियों के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्री परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण कराया था। यूपीएससी द्वारा प्रदत्त सूचना के अनुसार इस प्रारंभिक परीक्षा में 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग लिया था। जानकारी के अनुसार परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को थोड़ा परेशान भी देखा गया था क्योंकि UPSC द्वारा कुछ अप्रत्याशित प्रश्न भी पूछे गए थे।

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims Exam) दो पालियों में आयोजित की जाती है। इसमें उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य होता है। अगर किसी कारणवश पहला पेपर देने के बाद दूसरा पेपर छूट जाता है तो वो उम्मीदवार असफल हो जाता है और उसे अगले वर्ष के लिए फिर से तैयारी करनी पड़ती है। पेपार 1 को सामान्य अध्ययन के रूप में होता है जबकि पेपर 2 को सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT) के रूप में जाना जाता है। आयोग ने सुबह के सत्र में जीएस पेपर 1 जबकि शाम के सत्र में पेपर 2 आयोजित किया था।

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को यूपीएससी आईएएस 2021 की अंतिम मेरिट सूची के लिए गिना जाएगा।

Share it