जल शक्ति मंत्रालय ने "Water Heroes - Share Your Stories" प्रतियोगिता की घोषणा की

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
जल शक्ति मंत्रालय  ने Water Heroes - Share Your Stories प्रतियोगिता की घोषणा की

जल शक्ति मंत्रालय ने "Water Heroes - Share Your Stories" प्रतियोगिता की घोषणा की

जल शक्ति मंत्रालय का प्राथमिक उद्देश्य जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाना और देश में जल चेतना को मजबूत करना है। इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने इस जल संरक्षण और प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर लोगों तक पहुंचने के उद्देश्य से 1 सितंबर, 2020 से जल हीरोज - शेयर योर स्टोरीज प्रतियोगिता शुरू की है।

इस जल हीरोज प्रतियोगिता के माध्यम से, हम भारत भर से जल संरक्षण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एवं सर्वोत्तम कोशिशों को प्रोत्साहित करने की उम्मीद करते हैं। हम इस क्षेत्र में और अधिक परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरे भारत में इस तरह के प्रयासों का प्रसार करने की उम्मीद करते हैं। पुरस्कारों पर विचार करने के लिए हर महीने (1 सितंबर 2020 से) प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी। पुरस्कारों के लिए प्रत्येक माह अधिकतम 10 प्रविष्टियाँ का चुनी जा सकती हैं। सभी चयनित प्रविष्टियों को रूपये 10,000 प्रत्येक का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 1-5 मिनट के एक विशेष रूप से बनाए गए वीडियो के माध्यम से जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान और जल संरक्षण पर अपनी सफलता की कहानियों (साथ में 300 शब्द और कुछ तस्वीरें / चित्र लिखना) को पोस्ट करना होगा । प्रतियोगिता की यह श्रृंखला 31 अगस्त 2021 को समाप्त होगी।

प्रतिभागी अपने वीडियो (अपने YouTube वीडियो के लिंक के साथ) को MyGov पोर्टल (www.mygov.in) पर साझा कर सकते हैं, प्रविष्टियां MyGov पोर्टल के अलावा waterheroes.cgwb@gmail.com पर भी सबमिट की जा सकती हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे कमेंट सेक्शन में अपने वीडियो के केवल YouTube लिंक का उल्लेख करें और पूरे वीडियो को वहां अपलोड न करें।

Share it