के. सीवन को बनाया गया 'इसरो' का नए अध्यक्ष

  • whatsapp
  • Telegram
ISRO president Scientist K Sivan
X
ISRO president Scientist K Sivan

सरकार ने जाने- माने वैज्ञानिक के सिवन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री सिवन वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र के निदेशक हैं। उनकी नियुक्ति श्री ए एस किरण कुमार की जगह पर की गयी है। श्री कुमार 12 जनवरी 2015 को इसरो के अध्यक्ष बनाए गए थे।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री सिवन को अंतरिक्ष विभाग में सचिव और अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री सिवन का कार्यकाल तीन साल का होगा।

Share it