एनजीटी के कार्यकारी अध्यक्ष बने जस्टिस साल्वी
केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति यू डी साल्वी को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है


X
केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति यू डी साल्वी को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है
केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति यू डी साल्वी को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, वह अगले आदेश तक न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार का कामकाज संभालेंगे, जो कल ही अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इस बात की प्रबल संभावना बन रही है कि न्यायमूर्ति साल्वी 13 फरवरी 2018 तक इस पद पर रहेंगे, क्योंकि अध्यक्ष पद के चयन के लिए गठित पांच-सदस्यीय समिति ने अभी तक एक भी बैठक नहीं की है।
न्यायमूर्ति साल्वी ने 1977 से वकालत शुरू की। अगस्त 1993 में उन्हें मुंबई में सिटी और एडिशनल सिविल जज नियुक्त किया गया। दस फरवरी 2009 को उन्हें पदोन्नत कर बॉम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। वह 14 फरवरी 2013 को एनजीटी के न्यायिक सदस्य बनाए गए।
Tags: #Justice salvi#Justice salvi NGT President#NGT president#एनजीटी अध्यक्ष#जस्टिस साल्वी#जस्टिस साल्वी एनजीटी अध्यक्ष