गुजरात में प्रचार कर लौटे राहुल का हुआ भव्य स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
गुजरात में प्रचार कर लौटे राहुल का हुआ भव्य स्वागत
X

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज पहली बार दिल्ली पहुंचने पर उनकी मां तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। राहुल गांधी को सोमवार को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया था और उस दौरान वह गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त में थे।
राज्य में दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार समाप्त होने के बाद श्री गांधी आज शाम यहां लौटे। श्रीमती गांधी उनके स्वागत करने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहले ही उनके आवास 12 तुलगक रोड पर पहुंच गयी थी। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे और उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे।
दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लहराते हुए, ढोल की थाप पर नाचते हुए और पटाखे छुड़ाकर खुशियां मना रहे थे।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन सहित कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

Share it