इंटरनेशनल सेलेब्रिटी प्रियंका चोपड़ा कर रही है शादी के लिए मिस्टर पर्फेक्ट की तलाश
बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के लिए मिस्टर परफेक्ट का की तलाश कर रही हैं।
प्रियंका का कहना है कि वह सही व्यक्ति की तलाश में हैं। प्रियंका का कहना है कि शादी योजना से नहीं होती।
हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, "शादी योजना से नहीं होती।
आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है।
यदि मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी।
मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।
"
बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में व्यस्त है।
प्रियंका अंतिम बार वर्ष 2016 में प्रदर्शित फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आयी थी।