नो एंट्री के सीक्वल में साथ दिखेंगे रणवीर और अर्जुन
रणवीर और अर्जुन को लेकर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बनायेंगे बोनी कपूर


रणवीर और अर्जुन को लेकर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बनायेंगे बोनी कपूर
बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म नो इंट्री का सीक्वल अपने पुत्र अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को लेकर बना सकते हैं। बोनी कपूर ने करीब 13 साल पहले सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसे सितारों को लेकर नो एंट्री बनायी थी। उसके बाद से लगातार इस फिल्म के सीक्वल की बात की जा रही है लेकिन बात नहीं बन पा रही। अनीस बज्मी निर्देशित नो एंट्री के सीक्वल (नो एंट्री में एंट्री) को लेकर सलमान खान के काम करने की चर्चा हो रही थी लेकिन बात नहीं बन सकी।
हाल ही में चर्चा थी कि फिल्म में अक्षय कुमार नज़र आ सकते हैं लेकिन बात नहीं बनी। बताया जा रहा है कि बोनी कपूर इस सीक्वल के लिए दो यंग जनरेशन को लाना चाहते हैं। इस बारे में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर से अप्रोच किया जा रहा है।
रणवीर को सलमान खान वाले रोल और अर्जुन को अनिल कपूर वाले रोल के लिए सलेक्ट किये जाने की योजना है। नो एंट्री में फरदीन खान वाले तीसरे अहम रोल के लिए किसी और आर्टिस्ट को शामिल किया जाएगा।
Tags: नो इंट्री नो इंट्री सीक्वल नो एंट्री में एंट्री अर्जुन कपूर बोनी कपूर रणवीर सिंह अर्जुन-रणवीर No Entry No Entry sequel Arjun Kapoor Ranveer Singh Bonnie Kapoor Bollywood Ranveer-Arjun No Entry Mein Entry