मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी नेता विजय गोयल को तिलक लगाकर बांधी 'चंद्रयान' राखी

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मुस्लिम महिलाओं ने बीजेपी नेता विजय गोयल को तिलक लगाकर बांधी चंद्रयान राखी

रक्षा बंधन के त्यौहार पर आज बडी संख्या में मुस्लिम व अन्य महिलाओं ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

• मुस्लिम बहनों ने विजय गोयल को चंद्रयान-3 की राखी बांधी।

• विपक्षी दल चंद्रयान सफलता पर प्रधानमंत्री का महत्त्व कम न करे।

• चंद्रयान कर सफलता पर जामा मस्जिद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।

यह भी देखें : 'नकली डॉक्टर ?' द्वारा मंदिर परिसर में आँखों के कैंप का आयोजन

रक्षा बंधन के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल के मस्तिष्क पर तिलक लगाकर चंद्रयान-3 के डिजाइन की ही राखी बांधी।

एक मुस्लिम गजाला इमरान ने विजय गोयल से प्रार्थना की कि हमारा चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचा दें।

गोयल ने कहा कि वे चंद्रयान-3 की सफलता पर शीघ्र ही इन मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग शामिल होंगे जोकि गंगा - जमुनी तहजीब का प्रतीक है।

उन्होने आगे कहा कि सभी लोग हमारे वैज्ञानिकों को धन्यवाद कर रहे हैं, जिन्होने हमारे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। इतने कम बजट में हमने अंतरिक्ष में अनुसंधान कर चंद्रयान-3 को सफल किया है। उसके बाद लोग चन्द्रमा पर अपनी पहुंच के लिये भारत की मदद लेंगे जो आर्थिक व सामाजिक रूप से हमारे लिये बहुत फायदेमंद होंगी।

गोयल ने कहा चन्द्रमा से जो जानकारी पूरे विश्व को मिल रही है वह अद्वितिय है और वह आगे के अनुसंधानों में बहुत काम आयेगी।

गोयल ने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि ये हमारे देश के कप्तान की दूरदृष्टि है जिसके कारण देश लगातार सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है इससे विपक्षी दलों को ईर्ष्या नहीं होनी चाहिए। 1971 की लड़ाई में लड़े तो देश के जवान थे पर नाम तब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी हुआ था।

इस अवसर पर जामा मस्जिद क्षेत्र से भाजपा की पूर्व निगम प्रत्याशी रहीं आशा वर्मा (मंत्री, भाजपा जिला चाँदनी चौक, अपने क्षेत्र की मुस्लिम बहनों के साथ ही वहाँ आईं थीं) ने कहा अब हमारा देश भी अंतिरिक्ष विज्ञान में अमेरिका, चीन और रूस के बाद पहले चार देशों में आ गया है। आशा वर्मा ने कहा कि जब चन्द्रयान चद्रंमा पर लैंडिग कर रहा था तो उस समय हमारे पूरे परिवार की सांसे अटकी हुई थी और चन्द्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद सभी की आंखो में खुशी के आँसू आ गये थे।

यह भी पढ़ें : 'समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता' देने की मांग के विरोध

मां शक्ति सामाजिक संस्था की अध्यक्षा अनीता गुप्ता एवं उनके साथ आई दिव्यांग महिलाओं ने भी विजय गोयल को राखी बांधकर उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

Share it