50 साल का हुआ हमारा WAPCOS

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आज, 26 जून 2018, को जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय, भारत सरकार के एक संस्थान, WAPCOS का 50वां संस्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बढ़े ही ज़ोर शोर से मनाया गया। इसका आयोजन WAPCOS के गुरुग्राम दफ्तर के प्रांगण में किया गया।

WAPCOS के वित्त निदेशक श्री पंकज कपूर, निदेशक (वित्त) ने 50 वें फाउंडेशन डे के मौके पर स्वागत स्पीच दी। उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, माननीय अर्जुन राम मेघवाल और श्री आर के गुप्ता ने दीप प्रज्वाललित कर के 50वें फाउंडेशन डे के जश्न की शुरुआत की।


WAPCOS ने इस अवसर को एक बढ़े उत्सव के रूप में मनाया। बहुत सारे प्री-इवेंट्स के बाद आज WAPCOS का 50वां संस्थापना दिवस सम्पन्न हुआ। पिछले 50 सालों में WAPCOS के नाम बहुत सी उपलब्धियां अपने नाम की।

अपने 50 साल के इस सफर में भारत से ले कर अंगोला, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बेनिन, भूटान, बुर्किना फासो, बुरुंडी, कंबोडिया, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, चाड, डीआर कांगो, इथियोपिया, फिजी, घाना, गिनी कोनाक्री, केन्या जैसे देशों में नए व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए WAPCOS ने सरहनीय कदम बढ़ाए।

भारत से शुरू हो कर जिस प्रकार WAPCOS ने अनेकों देशों में नाम कमाया वो नि:संदेह सरहनीय है।

लाओ पीडीआर, लेसोथो, लाइबेरिया, मलावी, मालदीव, माली, मंगोलिया, मोजाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, नाइजर, नाइजीरिया, फिलीपींस, रवांडा, सेनेगल, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, स्वाजीलैंड, तंजानिया, त्रिनिदाद ताबागो, टोगो, युगांडा, यमन और जिम्बाब्वे के आधार पर WAPCOS ने कई देशों में अपनी उपस्थिति में वृद्धि की और भारत और अन्य देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने में भी मदद की।

Samachar24x7 की और ओर से WAPCOS को 50वें स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई।

Share it